मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ बाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा महंगा, कटा 11,000 का चालान

ग्वालियर। पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक चलाई तो इसकी सजा भुगतनी होगी, यदि बाइक पर या फिर किसी अन्य वाहन के साथ सड़क पर स्टंट किया तो उसकी भी कीमत चुकानी पड़ेगी लेकिन कुछ लोग पुलिस की इस हिदायत को अनसुना कर देते हैं फिर उन्हें वो भुगतना पड़ता है जिसकी उन्हें कल्पना भी नहीं होती।

ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक अपने साथ को पीछे बैठाए मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक सड़क पर दौड़ा रहा था, वो बाइक से पटाखे जैसी आवाजें निकाल रहा था जिससे राहगीर चौंक रहे थे, इतना ही नहीं युवक बाइक को रेस देते हुए तेज आवाज निकालते हुए स्टंट भी कर रहा था।

पुलिस को जब इसकी जानकारी लगी तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन युवक भाग गया हालाँकि पुलिस ने बाद में उसे खोज निकाला और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक के साथ पकड़ लिया और फिर उसका 11000 रुपये का चालान काट दिया, गिरफ्तार युवक का नाम दिनेश आदिवासी है।

*पुलिस ने ही वायरल की वीडियो* 

सीएसपी रोबिन जैन ने कहा कि ग्वालियर पुलिस मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइक चलाने वालों के खिलाफ लगातार एक्शन लेती है और लोगों को समझाइश देती है कि वे इस तरह के गैरकानूनी काम नहीं करें लेकिन लोग नहीं मानते और पुलिस फिर चालानी कार्रवाई करती है। पुलिस ने इस पूरी घटना का वीडियो बिफोर —- आफ्टर के साथ बनाया है।

Next Post

शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर बनाया धर्मांतरण का दबाव

Thu Sep 17 , 2026
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत तिलहरी में शिक्षक ने स्कूल की नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए दुष्प्रेरित किया बल्कि व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजी। आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की। पुलिस ने पीडि़त पिता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पास्को एक्ट, धर्मांतरण विरोधी कानून समेत […]

You May Like