चिचोली में निकली भव्य कावड़ यात्रा, महिलाओं ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

चिचोली। श्री साई बाबा मंदिर समिति, गोण्डू मंडई के तत्वावधान में सावन मास के पावन अवसर पर रविवार को भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने कंधों पर कावड़ रखकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया तथा पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

कावड़ यात्रा नगर के प्राचीन शीतला माता मंदिर, बाजार चौक से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, वीर दुर्गादास चौक, बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक, सहस्त्रबाहु मार्ग एवं हरदा रोड होते हुए पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान बाबा महाकाल की भव्य पालकी भी निकाली गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय ने कावड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

साई बाबा मंदिर समिति से ज़ुडे चिता जायसवाल, रमा आर्य एवं नीलू आर्य ज्योति आर्य गोलू गोस्वामी ,संजू चौधरी , सुनिल आर्य ने बताया कि समिति द्वारा यह विशाल कावड़ यात्रा लगातार चौथे वर्ष आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि सावन मास में निकलने वाली इस यात्रा का महिलाओं को पूरे वर्ष इंतजार रहता है और हर वर्ष बड़ी संख्या में महिलाएं उत्साह एवं श्रद्धा के साथ इसमें शामिल होती हैं।

पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Next Post

कार से आए चोर और दुकान का ताला तोड़ वारदात को दिया अंजाम, घटना सीसीटीवी में हुई कैद 

Sun Aug 2 , 2026
पेटलावद। क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर के व्यस्ततम गांधी चौक में गत रात्रि चोरों ने एक पान की दुकान को अपना निशाना बनाया। पुलिस थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित पान दुकान पर बेखौफ होकर बदमाशो ने धावा बोला और दुकान में रखे नगदी […]

You May Like