भोपाल। राजधानी में स्ट्रीट फैक्ट कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में 15 दिवसीय नाट्य एवं संगीत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ रविवार 6 अप्रैल को किया गया.इस कार्यशाला में चयनित 20 छात्रों को अभिनय एवं संगीत की मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है.कार्यशाला का संचालन थिएटर व सिनेमा के अनुभवी कलाकारों द्वारा किया जा रहा है.संस्था के निर्देशक वसीम अली ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला में वरिष्ठ संगीतकार सुरेंद्र वानखेड़े संगीत की बारीकियाँ सिखाने वाले हैं, वहीं प्रसिद्ध रंगकर्मी वसीम खान छात्रों को बॉडी मूवमेंट्स की ट्रेनिंग दे रहे हैं.इसके अतिरिक्त, मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय की स्नातक एवं प्रतिभाशाली रंगकर्मी प्रिया भदौरिया तथा फिल्म अभिनेता एवं अनुभवी रंगकर्मी जैकी भावसार अभिनय की बारीकियों पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान करेंगे हैं.यह कार्यशाला यूथ हॉस्टल, पलाश रेसिडेंसी के पास, न्यू मार्कीट में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होने वाला है.जहाँ संस्था का उद्देश्य युवाओं को रंगमंच व संगीत के क्षेत्र में प्रेरित करना एवं उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का है.
20 छात्रों को अभिनय एवं संगीत का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा
