चच्चा, मम्मा और पहलवान लोगों ने वक्फ की जमीनों पर कब्ज़ा किया, अब जायेंगे जेल

भोपाल। लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद.इसे लेकर समर्थन और विरोध में नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा है कि वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों पर कब्जा करने वाले सेंट्रल जेल जाएंगे। शर्मा ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का कुछ लोग विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इससे भ्रष्ट नेताओं के नाम उजागर होने वाले हैं। वक्फ की सम्पत्तियों से वसूली होती है। सभी सम्पत्तियों की जांच होगी। सम्पत्तियों के नाम पर लूटपाट करने वालों पर अपराध पंजीबद्ध होगा, और इन सबको सेंट्रल जेल भेजा जाएगा।

शर्मा ने कहा कि चच्चा, मम्मा, पहलवान जैसे बड़े लोगों ने वक्फ की जमीनों पर अतिक्रमण किया है, या गलत इनायत हिब्बेनामे बनाकर जमीन कहीं की, रजिस्ट्री कहीं की और निर्माण कहीं और किया है तो अब उनका खेल खत्म होगा। जिन्होंने भी इंक्रोचमेंट किया है, वे सब जेल जाएंगे। यह कानून लागू हो जाएगा.

Next Post

वक़्फ की जमीं पर शासकीय इमारते तनीं और गायब हो गए 101 कब्रिस्तान

Mon Apr 7 , 2025
भोपाल। राजधानी में वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्रिस्तान की जगह कॉलोनी बनने का मामला सामने आया है। शहर के 125 कब्रिस्तानों में से 101 कब्रिस्तान गायब हो गए हैं, और अब केवल 24 कब्रिस्तान ही उपयोग में हैं। इसके साथ ही प्रदेश में वक़्फ़ की लगभग 90 फीसदी प्रॉपर्टी […]

You May Like