घर से लापता हुआ चार साल का मासूम मिला

इंदौर:घर से बिना बताए निकला चार साल का मासूम कुछ घंटों के लिए परिवार से बिछड़ गया. सूचना मिलते ही विजयनगर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व लोगों से पूछताछ के आधार पर बच्चे को सकुशल ढूंढकर माता-पिता के सुपुर्द कर दिया.पुलिस के अनुसार, गुरुनगर में रहने वाले जितेंद्र सोलंकी का चार वर्षीय बेटा मोक्ष सोलंकी शाम करीब 6 बजे घर से बिना बताए निकल था.

काफी तलाश के बाद जब उसका पता नहीं चला तो परिजन विजयनगर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने टीम को बच्चे की तलाश में लगाया. पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की. कुछ ही घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने बच्चे को रोबोट चौराहे के पास से सकुशल ढूंढ निकाला. इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया.

Next Post

शिवम चौधरी 21 लाख रुपये की बोली के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी रहे

Sat Jul 25 , 2026
आगरा, (वार्ता) यूपी टी 20 लीग सीज़न 4 के प्लेयर ऑक्शन के शुरुआती दौर में ज़बरदस्त बोली-प्रक्रिया देखने को मिली, जिसमें शिवम चौधरी सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। लखनऊ फाल्कन्स और कानपुर सुपरस्टार्ज़ के बीच कड़ी टक्कर के बाद ‘गौर गोरखपुर लायंस’ ने उन्हें 21 लाख रुपये में साइन किया। […]

You May Like

मनोरंजन