सतना :में निकलेगी बाइक रैली दीनदयाल तिवारी ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा प्रस्तावित आगामी 20 मई 2026 को पूरे भारत में दवाई दुकानों के बन्द के आवाहन के समर्थन में उक्त बैठक का आयोजन उचेहरा दवा विक्रेता संघ राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवम वरिष्ठ प्रदेश व्यापारी नेता बंटी वसानी के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि सतना जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष दीनदयाल तिवारी,संगठन मंत्री मनीष पांडेय कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सह सचिव योगेश दसानी, प्रतीक अग्रवाल अंकित ताम्रकार, रज्जन शुक्ला भैया कपिल गुप्ता मुख्य रूप उपस्थित रहे दवा विक्रेता संघ के पद अधिकारियों ने कहा का कहना है कि है ऑनलाइन कम्पनी गाहकों को लुभाने के लिए ज्यादा फायदा का दावा कर रही हैं, जो की एक दवाई दुकानदार की खरीदी मूल्य से भी कम होता है. ज्यादा डिस्काउंट देने की वजह से एक खतरा यह भी उत्पन्न हो रहा है कि कहीं यह दवाई नकली तो नहीं है.
कई जगह नकली दवाओं के गोदाम में छापे पड़े हैं कुछ दवाइयां बिना पर्ची के नहीं दी जाती. क्योंकि इसका गलत उपयोग आजकल नशे के रूप में हो रहा है. . इस तरह की दवाई को हम लोग बिना प्रिस्क्रिप्शन के कस्टमर को नहीं देते हैं. लेकिन वह दवाई ऑनलाइन बिक रही है-. आन लाइन दवा से इससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के छोटे केमिस्टों का अस्तित्व खतरे में है जिलाअध्यक्ष दीनदयाल तिवारी ने कहा की.
20 मई सतना में संगठन द्वारा बाईक रैली निकाली जाएगी रैली सुबह 11बजे अस्पताल चौक से प्रारंभ हो कर स्टेशन रोड , होते हुए डी एम ऑफिस पर ज्ञापन सौपने हेतु पहुचे गी । ज्ञापन पश्चात कोतवाली रोड,जय स्तंभ,स्टेशन रोड से होते हुए अतुल रेसीडेंसी गुप्ता टायर के पीछे एकत्रित होगें । जिसमे मुख्य रूप से वरिष्ठ कैलाशनाथ गुप्ता गिरीश अग्रवाल सचिव समीर शाह करण मंघनानी कैलाश सिंह पटेल समन्वय जैन आशुतोष तिवारी सफ़ायत उल्ला मुख्तयार अहमद सिद्दीकी राहुल हिंदुजा मुकेश अग्रवाल अंकुर अग्रवालओम भाई किशन भाई अनु भाई राकेश मिश्रा प्रबल अग्रवाल जीतू वसानी शुभाकर गौतम लाल जी उपस्थित रहे
