आज से PM मोदी का 2 दिवसीय ‘चिंतन शिविर’, कैबिनेट मंत्रियों के साथ मंत्रालयों के कामकाज की करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार से केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों के साथ दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ करेंगे। यह बैठक नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में होगी और 24 सितंबर तक चलेगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस शिविर में सरकार के कामकाज की समीक्षा, आगे की राह और विकसित भारत 2047 के विजन से जुड़े सुधारों व प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी।

इस बार के सत्र में केवल कैबिनेट मंत्री ही शामिल होंगे, जबकि पहले बड़ी बैठकों में राज्य मंत्री भी शामिल होते थे। यह शिविर पीएम मोदी द्वारा राज्य मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों के साथ की गई अलग-अलग बैठकों के बाद हो रहा है।

बैठक में सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन की गति, सार्वजनिक सेवाओं की डिलीवरी, मंत्रालयों के बीच समन्वय और शासन में सुधार पर फोकस रहेगा।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब कैबिनेट फेरबदल की अटकलें भी लग रही हैं, हालांकि सरकार ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Next Post

हवाई यात्रियों की संख्या अगस्त में 6.3 प्रतिशत घटी, 1.21 करोड़ ने किया सफर

Wed Sep 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) किराये में बढ़ोतरी और उड़ानों की संख्या में कटौती से घरेलू एयरलाइंस के हवाई यात्रियों की संख्या में अगस्त में सालाना आधार पर लगातार तीसरे महीने गिरावट देखी गई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, गत अगस्त में एक करोड़ […]

You May Like