खंडवा में हर्षोल्लास से मना मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस

खंडवा। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर खंडवा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर जिला स्तरीय समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। आज मंत्री डॉ. शाह के जन्मदिवस के अवसर पर समारोह में और भी उत्साह देखने को मिला। मंत्री ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश और खंडवा जिले में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और सभी जिलेवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।समारोह में शासकीय रायचंद नागदा विद्यालय, आनंदम विद्यालय, निकेतन स्कूल और महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

मंत्री डॉ. शाह ने परेड ग्राउंड में पशुपालन, जनजातीय कार्य, कृषि, उद्यानिकी, महिला बाल विकास, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों और आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

इसी दौरान किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। हरसूद तहसील के विनोद पवार (ग्राम गारबेड़ी रैयत) को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर, पंधाना की सोनाली चौहान (ग्राम पोखरकला) को द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल और हरसूद के लालू यादव (ग्राम टेमरूखुर्द) को तृतीय पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटर प्रदान किया गया। साथ ही भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत कुलदीप सिंह मौर्य, अनिरुद्ध सरमंडल, कशिश बिर्ले, लकी नागड़े, अनीता डाकसे और आंचल देवड़ा को एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन तनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

कमरे का ताला तोड़ कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun Nov 1 , 2026
सिंगरौली । थाना जियावन पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बैढ़न से देवसर तक अलग-अलग स्थानों से कुल 14 मोबाइल […]

You May Like