कमरे का ताला तोड़ कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली । थाना जियावन पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बैढ़न से देवसर तक अलग-अलग स्थानों से कुल 14 मोबाइल और 40 हजार रुपये चोरी किए थे। एसपी षियाज केएम के निर्देशन एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर डॉ. गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी राजेशचन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक फरियादी गंगाशरण पिता रामबीर सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी साखिनी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल मुकाम हर्राचंदेल ने आज 1 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 3 बजे एक व्यक्ति कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसा और दो मोबाइल व 40 हजार रुपये चोरी कर भागने लगा।

फरियादी ने उसे पकड़ लिया। पूछतांछ में आरोपी की पहचान अरविंद कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी कर्थुआ थाना चितरंगी के रूप में हुई। उसका साथी बब्बू बंसल उर्फ बाबूराम बंसल निवासी नंदगांव, थाना नवानगर सड़क पर निगरानी कर रहा था, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। विवेचना में अरविंद ने साथी के साथ चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर आठ मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई। अपराध के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए)के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेशचन्द्र मिश्रा, सउनि तेजबहादुर सिंह, दिनेश कुमार, प्रआर बृजेश सिंह, आर प्रभात कुमार दुबे एवं बृजेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

००००००

Next Post

रेलवे गेट के पास मिला एनसीएल असिस्टेंट मैनेजर का शव

Sun Nov 1 , 2026
सिंगरौली । मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीईटीआई कॉलोनी के समीप बीते शनिवार की देर शाम रेलवे फाटक से महज 20 से 25 मीटर की दूरी पर मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रजत प्रताप सिंह पिता शिव कुमार के रूप में हुई […]

You May Like