विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों का महापौर ने किया भूमिपूजन

इंदौर:शनिवार को शहर में दो चौराहों का सौंदर्यीकरण और लेफ्ट टर्न चौड़े करने के विकास कार्यों का महापौर ने भूमिपूजन किया. उक्त कार्यों के विकास पर नगर निगम को 3 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत आएगी.महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला ने आज वर्ल्ड कप चौराहा के लेफ्ट टर्न, हरसिद्धि चौराहा तथा तीन इमली चौराहा विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है.

मुख्यमंत्री नगरीय अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत हरसिद्धि माता चौराहा, हरसिद्धि माता मंदिर परिसर तथा मोती तबेला चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण एवं लेफ्ट टर्न का निर्माण किया जाएगा. इस पर नगर निगम को 1 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत आएगी. साथ ही वर्ल्ड कप चौराहे का लेफ्ट टर्न चौड़ा करने का काम की शुरुआत की गई. इसी तरह उक्त योजना में तीन इमली चौराहा का विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा.

तीन इमली चौराहे के काम पर नगर निगम को 1 करोड़ 34 लाख 60 हजार की लागत आएगी. उक्त विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं बाधारहित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है. दोनों भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद रूपाली पेंढ़ारकर, कंचन गिदवानी, दीपेंद्र सोलंकी महापौर प्रतिनिधि भावेश दवे तथा तीन इमली पर एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा मामा के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे

Next Post

काम में गति नहीं बढ़ाई, तो रोज पेनल्टी लगाएंः आयुक्त

Sun Jul 19 , 2026
इंदौर: सड़क और पुलिया के निर्माण कार्य में गति नहीं बढ़ाने पर ठेकेदार एजेंसी पर रोज पेनल्टी लगाई जाए. साथ सड़क निर्माण के लिए यातायात डायवर्ट कर काम तेजी से करके निर्माण पूरा करें.उक्त बात आज नगर निगम आयुक्त ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान कही. नगर […]

You May Like