मोदी नीतीश मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में हो सकते हैं शामिल

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश में सरकार के गठन और शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां चरम पर है।

सूत्रों के अनुसार 20 नवंबर को गांधी मैदान में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। भाजपा सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बुधवार शाम तक पार्टी के बड़े नेता दिल्ली से पटना पहुंच जायेंगेl

मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गांधी मैदान स्थित शपथ ग्रहण समारोह के निरीक्षण के लिये पटना पहुंचे। इससे पहले दिन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण स्थल का निरीक्षण किया। श्री कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम की समीक्षा की। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पार्टी के अन्य नेता भी थे।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ समारोह होगा जिसमेंं भाजपा के वरिष्ठ नेता, तमाम प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।

श्री जायसवाल के अनुसार इस समारोह में राजनीतिक दिग्गजों के साथ ही आम लोगों को भी खुला निमंत्रण दिया गया है। एक अनुमान के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

 

Next Post

50 टपरे हटाए, 6 गैस सिलेंडर, 7 तराजू किए गए जब्त

Tue Nov 18 , 2025
जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर मंगलवार को दमोहनाका रोड सांईं मंदिर के सामने से दीनदयाल बस स्टैंड होते हुए आई.टी.आई. चुंगी तक ठेले टपरे अलग करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा 50 टपरे अलग किए गए वहीं 7 टपरे, 6 […]

You May Like