50 टपरे हटाए, 6 गैस सिलेंडर, 7 तराजू किए गए जब्त

जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर मंगलवार को दमोहनाका रोड सांईं मंदिर के सामने से दीनदयाल बस स्टैंड होते हुए आई.टी.आई. चुंगी तक ठेले टपरे अलग करने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा

50 टपरे अलग किए गए वहीं 7 टपरे, 6 गैस सिलेंडर, 7 तराजू जब्त किए गए। इसके साथ-साथ रानीताल में फुटपाथ तक, धनवंतरी नगर, मेडिकल कॉलेज, छोटा जैन मंदिर के सामने, पी.वी.आर. मॉल के सामने से भी ठेले टपरे हटाने की कार्रवाई की गयी। निगमायुक्त ने मंगलवार को सी.एम. हैल्प लाइन के प्रकरणों की भी समीक्षा की और सभी को संतुष्टि के साथ निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को प्रदान किये। जानकारी के अनुसार निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अतिक्रमण दस्ते के साथ संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां जहां अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई हो रही है वहां दोबारा अतिक्रमण न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

कार्रवाई के संबंध में अपर आयुक्त अरविन्द शाह, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से एवं सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि मंगलवार को दमोहनाका रोड सांईं मंदिर के सामने से दीनदयाल बस स्टैंड होते हुए आई.टी.आई. चुंगी तक ठेले टपरे अलग करने की कार्यवाही की गई।

Next Post

केरल में 96 प्रतिशत से अधिक एसआईआर फॉर्म वितरित

Tue Nov 18 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 18 नवंबर (वार्ता) केरल में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत राज्य भर में 96 प्रतिशत से अधिक गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) […]

You May Like