खेलो इंडिया संवाद में साईट कॉलेज के युवाओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

सिंगरौली । भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित युवा कनेक्ट कार्यक्रम के तहत खेलो इंडिया संवाद का आयोजन आज गुरूवार को सिंगरौली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, सिंगरौली के महावि. परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से संवाद करते हुए खेल, शिक्षा, अनुशासन, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। जिले से इस कार्यक्रम के लिए शास. महावि. बैढ़न एवं सिंगरौली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन का चयन किया गया था। कार्यक्रम में विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल मुख्य अतिथि, मार्शल आर्ट्स सिंगरौली के जिला सचिव गणेश विशाल विशिष्ट अतिथि तथा अंतरराष्ट्रीय युवा वुशु खिलाड़ी खुशबू साकेत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, प्रतिभाओं को उचित अवसर देने और युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के चेयरमैन भूपेश अग्रवाल, निदेशक अनिल कुमार शुक्ल, प्राचार्य मोनिका शर्मा सहित शिक्षकगण, एनएसएस कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Next Post

भाई-बहन के पवित्र प्रेम का महापर्व आज

Thu Aug 27 , 2026
सिंगरौली। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का महापर्व रक्षाबंधन कल दिन शुक्रवार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहन के इस पवित्र प्रेम को लेकर बहनों में भारी उत्साह है। दूर-दराज से बहने भाई के घरों के लिए रवाना हो रही हैं। ज्योतिषविद् पं. डॉ. एनपी मिश्र के अनुसार राखी बांधने का […]

You May Like

Play sound