भाई-बहन के पवित्र प्रेम का महापर्व आज

सिंगरौली। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का महापर्व रक्षाबंधन कल दिन शुक्रवार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहन के इस पवित्र प्रेम को लेकर बहनों में भारी उत्साह है। दूर-दराज से बहने भाई के घरों के लिए रवाना हो रही हैं। ज्योतिषविद् पं. डॉ. एनपी मिश्र के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कल 28 अगस्त की राखी बांधने का पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:04 बजे से 12:53 बजे तक, शुभ चौघड़िया दोपहर 12:28 बजे से 2:03 बजे तक, अपराह्न काल दोपहर 1:44 बजे से शाम 4:16 बजे तक, चर चौघड़िया शाम 5:13 बजे से 6:48 बजे तक रहेगा। वहीं आगे बताया कि भाई-बहन के प्रेम का पर्व है, लेकिन इस पर्व की अन्य बहुत सी मान्यताएं भी हैं। इस तिथि पर अपने कुल पुरोहित या श्रेष्ठ विद्वतजन से अपनी कलाई पर रक्षासूत्र अवश्य बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं । रक्षाबंधन से जुड़ी अनेक पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं।

रक्षाबंधन पर बन रहे कई शुभ योग

रक्षाबंधन ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास है। रक्षाबंधन के दिन करीब 11 शुभ योगों का संयोग बन रहा है। शतभिषा नक्षत्र के साथ अतिगंड, शोभन, शिव और विजय जैसे योग बन रहे हैं, इसके अलावा चंद्रादि, बुधादित्य, विमल, विपरीत राजयोग, धन, उभयचरी, शकट और सुनफा योग भी बना रहे हैं । ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ऐसे शुभ योगों में पूजा-पाठ, दान और भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने जैसे धार्मिक कार्यों को विशेष फलदायी माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन ग्रहों की स्थिति भी महत्वपूर्ण है। सूर्य सिंह राशि में रहेंगे, जबकि गुरु कर्क राशि में स्थित होंगे, ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, प्रतिष्ठा और ऊर्जा का कारक माना जाता है, वहीं गुरु को ज्ञान, शिक्षा, बुद्धि और समृद्धि से जोड़ा जाता है, चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे। ऐसे में ग्रहों और नक्षत्रों का यह संयोग रक्षाबंधन को धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टि से खास बना रहा है।

Next Post

एसपी ने सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने के लिए किया प्रेरित

Thu Aug 27 , 2026
सिंगरौली । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में स्नेह, अपनत्व और उत्साह से भरा भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला। शास. कन्या उमावि बैढ़न, उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न, सरस्वती उमावि बैढ़न एवं संस्कार वैली विद्यालय बैढ़न की छात्राओं ने एसपी सियाज केएम के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास […]

You May Like