तेलंगाना सरकार ने सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की बढ़ोतरी की

हैदराबाद, 19 मई (वार्ता) तेलंगाना सरकार ने सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की और बढ़ोतरी कर दी है।

मंगलवार को जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार सरकारी नौकरी के आवेदकों के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 44 वर्ष कर दी गई है। संशोधित आयु सीमा में छूट एक वर्ष तक लागू रहेगी।

सरकार ने हालांकि स्पष्ट किया है कि यह छूट पुलिस विभाग जैसी वर्दीधारी सेवाओं पर लागू नहीं होगी।

तेलंगाना राज्य के गठन के बाद, सरकार ने भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा में दस साल की छूट दी थी। बाद में इस छूट को दो साल के लिए और बढ़ा दिया गया। उस अवधि की समाप्ति के बाद बेरोजगार युवाओं द्वारा सरकारी भर्ती में अधिक अवसर तलाशने के अनुरोधों के जवाब में सरकार ने नए आदेश जारी कर छूट को एक साल के लिए और बढ़ा दिया।

 

Next Post

ऑन-द-स्पॉट एक्शन: नगर निगम कमिश्नर का जोन कार्यालयों में औचक निरीक्षण, मौके पर ही सुलझाए जनता के मामले

Tue May 19 , 2026
रीवा: जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु नगर निगम रीवा आयुक्त का जोन कार्यालयों में निरीक्षण, हितग्राहियों के प्रकरणों का हुआ मौके पर निराकरण मंगलवार को मैदानी निराकरण पर निगम का फोकस, जनता से प्राप्त आवेदनों के समाधान हेतु सभी अधिकारी पहुंचे जमीनी स्तर पर निगम आयुक्त अक्षत जैन […]

You May Like