सीतामढ़ी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बिहार प्रवास के दौरान सीतामढ़ी स्थित मां जानकी जन्म स्थली पुनौरा धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने माता जानकी से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में उन्होंने पुजारियों से बातचीत कर यहां की धार्मिक परंपराओं की जानकारी भी ली। स्थानीय श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
