ग्वालियर। ग्वालियर में जहां बडे विकास कार्य जारी है। वहीं विकास कार्यो के चलते निगम ठेकेदारों की लापरवाही और अनदेखी के चलते इटालियन गार्डन के सामने से यातायात मोटरेवल रहने मे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। वहीं दो माह से भी अधिक का समय होने पर भी इटालियन गार्डन के सामने सडक पर पहले से लगी पत्थर की पेवर्स को ठीक नहीं किया जा सका है। इससे इटालियन गार्डन के सामने यातायात निकलने में परेशानी का सामना करना पड रहा है। वहीं निकलने वाले लोग निगम को कोष रहे है।
ग्वालियर में जहां एलीवेटेड सडक निर्माण के चलते फूलबाग के सामने से गुजरने वाली सडक को डायवर्ट कर इटालियन गार्डन के सामने से यातायात निकाला जा रहा है। इसके चलते पडाव से फूलबाग से गुरूद्वारे की ओर जाने वाला यातायात अब चिडियाघर के सामने से होता हुआ इटालियन गार्डन के सामने से निकल रहा है। उधर निगम के लापरवाह ठेकेदार और संबंधित अधिकारी ने इटालियन गार्डन के सामने की फुटपाथ को जो पत्थर के पेवरर्स थे, उखाडकर एक जगह एकत्र कर दिया है।
