
सोहागपुर। शिक्षाविद् स्व. डॉ. अरविंद सिंह जी चौहान की स्मृति में डॉ. अरविंद सिंह चौहान खेल अकादमी द्वारा आयोजित, कबड्डी एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस रोमांचक मुकाबलों से भरा रहा।
द्वितीय दिवस के प्रथम राउंड में कुल चार मुकाबले खेले गए।
पहला मैच भोपाल बनाम बाबई के बीच खेला गया, जिसमें भोपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर द्वितीय राउंड में प्रवेश किया।
दूसरा मुकाबला इंदौर बनाम पिपरिया के मध्य हुआ, जिसमें इंदौर की टीम विजयी रही।
तीसरा मैच सुखा खैरी गाडरवारा बनाम सातवासा (सोहागपुर) के बीच खेला गया।
चौथा मुकाबला गौरी कला बनाम सेमरी खुर्द के मध्य हुआ।
खबर लिखे जाने तक टिमरनी बनाम सोहागपुर के बीच मुकाबला जारी था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से शिक्षा समिति अध्यक्ष कन्नूलाल अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाष सिंहचंदेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर ठाकुर, विजय नन्नू छाबड़िया, सचिव हमीर सिंह चंदेल, अभिषेक चौहान, अभिनव पालीवाल, एकम सिंह राजपूत, सौरभ तिवारी, अशोक रघुवंशी, रूपेश मेहरा, अभिषेक अग्रवाल, रज्जू पटेल, प्राचार्य एन.के. निखरा, शंकरलाल मालवीय, अंकुश जयसवाल, डायरेक्टर गोलू अग्रवाल , रवि उईके , दशरथ रघुवंशी , ऋषभ गढ़वाल , जय चंदेल, नितिन कहार, हिमांशु साहू , हर्ष डोंगरे, सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मैचों का संचालन निर्णायक मस्तान कीर, नीलेश यादव, अशोक रघुवंशी एवं राजेश मांझी द्वारा किया गया।
वहीं पूरे आयोजन में पवन चौहान एवं जुल्फिकार अली ने रोचक कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
