
जबलपुर। ओमती थाना अंतर्गत भंवरताल उद्यान के पास स्थित मार्बल सिटी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर डॉ. बृजराज उईके फर्जी निकला। जिसे अब पुलिस की टीम ढूंढ रही है। अंकसूची और डिग्रियों में गड़बड़झाला के साथ जांच में कई और चेहरे उजागर होने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक रेलवे सौरभ ऑफीसर्स कॉलोनी निवासी मनोज कुमार महावर की मां शाति देवी की मार्बल सिटी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके मामले की शिकायत हुई। जिसमें खुलासा हुआ कि बृजलाल डॉक्टर नहीं पेन्टर हैं। जांच में कुछ नई जानकारियां पुलिस को हाथ लग गई है। अगर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करती है तो इसमें कई और चेहरे बेनकाब हो सकते है।
