रेलिंग को ट्रक ने किया क्षतिग्रस्त

शहडोल: शहर के हृदय स्थल में स्थित गांधी चौक में एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चौक की रेलिंग और दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 9 बजे एक ट्रक जिसमे लोहा लोड था, जो रायपुर से जयस्तंभ की ओर जा रहा था, बुढ़ार चौक पर ट्राफिक पॉइंट लगा हुआ था, शहर के अंदर ट्रक को जाता देख बुढार चौक ट्राफिक पॉइंट में लगे आरक्षक ने चालक को वाहन रोकने के लिए आवाज़ लगाई, लेकिन ट्रक चालक तेज गति से वाहन को लेकर आगे बढ़ता रहा, तभी बुढार चौक में तैनात आरक्षक विजय पाल ने आगे लगे ट्राफिक पॉइंट को इसकी जानकारी दी और खुद ट्रक के पीछे लग गए।

उधर से जयस्तभ चौक में तैनात ट्रैफिक आरक्षक भी राजेंद्र टॉकीज की ओर बढ़े और ट्रक चालक को राजेंद्र टॉकीज चौक पर पकड़ लिया गया है और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है।स्थानीय लोगों ने बताया की ड्राइवर लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए गांधी चौक के चारों तरफ बनी रेलिंग व डिवाइडर को तोड़ दिया और आगे भागने लगा, तभी स्थानीय लोग भी ट्रक चालक को पकड़ने के लिए उसके पीछे लग गए। तभी ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालक को पकड़ लिया है।

Next Post

बंदरगाह आधारित विकास चाहता है लक्षद्वीप: प्रफुल्ल पटेल

Wed May 28 , 2025
कोच्चि/लक्षद्वीप, 28 मई (वार्ता) केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने कहा है कि प्रदेश बंदरगाह-आधारित विकास मॉडल पर पूरी तरह समर्पित है। श्री पटेल ने यूनीवार्ता को बताया कि विकास परियोजनाओं में अत्याधुनिक जेटी और बंदरगाह सुविधाएं, समुद्र सुरक्षा दीवारें, नए जहाजों का अधिग्रहण, जल हवाई अड्डे, […]

You May Like