सर संघ चालक डा भागवत दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचे

देहरादून 22 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार देर शाम देहरादून पहुंचे। वह आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत दो दिन तक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. भागवत रविवार को पहले प्रमुख जनों के संवाद में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे से नींबूवाला स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से विभिन्न संगठनों के प्रमुख लोगों को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम से मंत्री, विधायकों के साथ ही आरएसएस के कार्यकर्ताओं को भी अलग रखा गया है।

दूसरे दिन सोमवार को होने वाले संवाद में पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। दोनों ही दिन करीब एक-एक हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुमिताभ , जांगिड़

 

Next Post

हार्दिक बनाम मिलर से अर्शदीप और डी कॉक तक…ये 5 जंग तय करेंगी नतीजा! अहमदाबाद में आज होगा महामुकाबला

Sun Feb 22 , 2026
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में रविवार 22 फरवरी को अहमदाबाद के मैदान पर हाई-वोल्टेज भिड़ंत होने जा रही है। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर इतिहास दोहराने के लिए तैयार है। भारत और दक्षिण […]

You May Like