तेलंगाना : भीषण आग से 30 दुकानें राख, करोड़ों का नुकसान

जगत्याल, 30 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना के जगत्याल में शनिवार देर रात कोंडागट्टू स्टेज पर भीषण आग लगने से खिलौनों की करीब 30 दुकानें जलकर खाक हो गयीं। इस दुर्घटना में करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

पुलिस ने बताया कि आग कोंडागट्टू अंजनेय स्वामी मंदिर के पास मौजूद अभय हनुमान मूर्ति इलाके से तेज़ी से करीमनगर-जगत्याल मेन रोड तक फैल गयी। इससे आने वाले सम्मक्का सरलम्मा जतरा के लिए रखे खिलौनों का बड़ा स्टॉक जलकर खाक हो गया।

व्यापारियों ने आगामी त्योहार की तैयारी में हर दुकान में 8-10 लाख रुपये का सामान रखा था, जिससे कई दुकानदारों का नुकसान हुआ।

आधी रात के करीब फायर टेंडर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

शुरुआती शक है कि हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Next Post

धमाकों से दहला झुंझुनू शहर, वर्कशॉप में रखीं 18 कारें जलाईं

Sun Nov 30 , 2025
झुंझुनू, 30 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान में झुंझुनू के कोतवाली थाना क्षेत्र में चूरू बाइपास पर शनिवार रात बदमाशों ने कार वर्कशॉप में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे हुई इस वारदात में वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी 18 कारें देखते ही […]

You May Like