इटारसी नपा का बजट: कोई नया कर नहीं लगा न पुराने टैक्‍स में हुई बढोतरी 

इटारसी। स्‍वच्‍छ सुंदर सुव्‍यवस्थित, स्‍वस्‍थ्‍य, सुरक्षित, विकसित इटारसी की मूल अवधारणा लेकर नगरपालिका परिषद इटारसी के अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने शहर के विकास के लिए बजट प्रस्‍तुत किया। विकास के साथ ही नगरपालिका अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन व मूलभूत सुविधाओं के लिए नगरपालिका वर्ष 2025-26 में 3 अरब 33 करोड 26 लाख, 36 हजार 826 रुपये विभिन्‍न सोर्स से प्राप्‍त करते हुए खर्च करेगी और 77 हजार 446 रुपये की बचत भी करेगी। इस बजट के जरिए नगरपालिका परिषद अध्‍यक्ष ने शहर के नागरिकों को बडी राहत दी है, नपा ने कोई नया कर नहीं लगाया है और न ही पुराने करों में किसी प्रकार की वृद्धि की है।

नगरपालिका परिषद इटारसी का वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित बजट में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, नवीन योजनाओं तथा नगर विकास को समुचित दिशा देने हेतु पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है। बजट में वर्तमान प्रचलित कर/शुल्क की दर से होने वाली आय को दृष्टिगत रखकर आय (राजस्व) तथा केंद्र/राज्य शासन से विभिन्न प्रस्तावित योजनाओं में प्राप्त होने वाले अनुदान राशि के अनुपात में ही आय एवं व्यय की राशि वर्ष 2025-26 हेतु प्रस्तावित की गई है।

बजट वर्ष 2025-26 में निकाय को समस्त राजस्व स्त्रोतों कर/शुल्क की वसूली एवं चुंगी क्षतिपूर्ति/यात्री कर/मुद्रांक शुल्क /सड़क मरम्मत अनुरक्षण/राज्य वित्त आयोग/मूलभूत सुविधा/निर्यातकर/सीएम मॉनिट/अमृत 2.0/एसबीएम 2.0 अंतर्गत लीगेसी वेस्ट और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट // पीएमएवाय/विजन डाक्यूमेंट/मुख्यमंत्री अधोसंरचना/संजीवनी क्लीनिक/एसडीआरएफ/कायाकल्प एवं अन्य विभिन्न योजनाओं में अनुदान से प्राप्त होने वाली आय कुल राशि रूपये 03 अरब 33 करोड 26 लाख 36 हजार 826 का प्रावधान किया गया है।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 10 अप्रैल 2025

Thu Apr 10 , 2025
पंचांग 10 अप्रैल 2025:- रा.मि. 20 संवत् 2082 चैत्र शुक्ल त्रयोदशी गुरूवासरे रात 12/55, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे दिन 12/54, वृद्धि योगे रात 7/24, कौलव करणे सू.उ. 5/45 सू.अ. 6/15, चन्द्रचार सिंह रात 7/24 से कन्या, पर्व- प्रदोष व्रत, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3. ——————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार […]

You May Like