
इंदौर. राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. गर्भवती पत्नी के खर्च को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक पर उसके ही भाई ने लोहे के पलटे से हमला कर दिया. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी राजेन्द्र बिरथरे ने बताया कि पवन पुत्र नगर निवासी 27 वर्षीय रोहित वर्मा ने शिकायत की रात करीब 10 बजे उसने अपने भाई राजा वर्मा से कहा कि उसकी पत्नी गर्भवती है, ऐसे में इलाज और जरूरतों के लिए पैसे इकट्ठे कर ले. इसी बात पर आरोपी भड़क गया और गाली गलौज करने लगा. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने रोटी बनाने वाले लोहे के सरिये (पलटा) से रोहित के सिर पर वार कर दिया. हमले में रोहित के सिर, बाईं आंख के ऊपर और पीठ में चोटें आईं. घटना पवन पुत्र नगर के पीछे मैदान के पास हुई. घायल ने देर रात थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच की जा रही है.
