भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को दिया 211 रनों का लक्ष्य

नॉटिंघम, 28 जून (वार्ता) कप्तान स्मृति मंधाना (112) और हरलीन देओल (43) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने शनिवार को पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शेफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 77 रन जोड़े। नौवें ओवर में एमिली आरलट ने शेफाली वर्मा (20) को आउटकर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी हरलीन देओल ने मंधाना का बखूबी साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों ने आतिशी बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए दूसरे विकेट के लिए 94रनों की साझेदारी की। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर लॉरेन बेल ने हरलीन देओल को आउटकर इंग्लैंड के लिए दूसरा विकेट लिया। हरलीन देओल ने 23 गेंदों में सात चौकों की मदद से (43) रन बनाये। ऋचा घोष (तीन) और जेमिमाह रॉड्रिग्स (शून्य) लॉरेन बेल का शिकार बनी। 20वें ओवर में भारत का पांचवां विकेट स्मृति मंधाना के रूप में गिरा। मंधाना ने 62 गेदों में 15 चौके और तीन छक्कों की मदद से (112) रनों की पारी खेली। भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल ने तीन विकेट लिये। सोफी एकल्सटन और एमिली आरलट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

नीरज चोपड़ा भाला फेंक रैंकिंग में फिर शीर्ष पर

Sat Jun 28 , 2025
लुसाने, (स्विट्जरलैंड) 28 जून (वार्ता) भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा एक बार फिर से भाला फेंक रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गये है। विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में नीरज एक बार फिर दुनिया के नंबर वन भाला फेंक खिलाड़ी बन गये है। सितंबर 2024 में ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स […]

You May Like