
सारनी। संचयिता महिला समिति पाथाखेड़ा ने बढ़ती गर्मी में राहगिरों के लिए शीतल पेयजल के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया। झंकार महिला मंडल वेकोलि नागपुर के तत्वाधान में संचयिता महिला समिति पाथाखेड़ा क्षेत्र द्वारा शोभापुर कॉलोनी मार्केट में एसबीआई बैंक के पास राहगिरों के लिए बढ़ती गर्मी व तापमान से राहत के लिए प्याऊ के माध्यम से शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। संचयिता महिला समिति अध्यक्षा अंजुला मिश्रा द्वारा प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवससर पर संचयिता महिला मंडल समिति ने राहगिरों को आम पना, गुड़, चना और फलों का वितरण किया।प्याऊ शुभारंभ अवसर पर उपाध्यक्षा जयप्रभा गुप्ता, हेमलता सत्यनारायण, मधु शर्मा, अनीता मिश्रा, सविता झल्ला, सर्मिष्ष्ठा झा और संगीता गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रही।
