
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आमखो कंपू पर झुग्गी झोपड़ियां में रहने वाले बच्चों के साथ समय बिताया। उनसे वार्तालाप करते हुए उन्हें कुछ ज्ञान की बातें बताई तथा खाने की सामग्री का वितरण भी किया गया। माधव विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें बच्चों के साथ आनंद आया। उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे बच्चों की चेहरे की मुस्कान हमारी अपनी मुस्कान बन रही है। अहद खान, अंशिका सिंह चौहान, ऋषिकांत पमनानी, अंकित मौर्य, दीपांशी शर्मा आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
