जिला बार चुनाव: पुस्तकालय सचिव पद पर रवींद्र दत्त ने मारी बाजी

जबलपुर:जिला बार एसोसिएशन जबलपुर के चुनाव में पुस्तकालय सचिव पद पर अधिवक्ता रवींद्र दत्त ने कीर्तिमान बना दिया है। उन्होंने जिला बार एसोसिएशन के अब तक के इतिहास में सर्वाधिक मत प्राप्त किए। कुल मत 2680 में से 1316 उन्होंने अपने नाम कर लिए। जबकि उनके प्रतिद्वंदियों विजय यादव को 297, वीरेंद्र पटेल को 396, मनीष दुबे को 648 मतों पर संतोष करना पड़ा। कुल 23 मत निरस्त हो गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष व पुस्तकालय सचिव पद के परिणाम आने के बाद शुक्रवार को कार्यकारिणी के कुल सात पदों के लिए मतगणना प्रारंभ हुई। इस पद के लिए कुल 51 उम्मीदवार मैदान में थे। पहले दिन महज 100 मत गिने जा सके। लिहाजा, आज शनिवार को आगे की मतगणना को गति दी जाएगी। पुस्तकालय सचिव पद पर रविंद्र दत्त की ऐतिहासिक जीत के जश्न के कारण वकील रैली में जुट गए। इसलिए मतगणना आगे बढ़ा दी गई। जिला बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनीष मिश्रा सहित अन्य ने रवींद्र दत्त की इस उपलब्धि की सराहना की है।

Next Post

हत्यारें को आजीवन कारावास व जुर्माना

Sat Aug 1 , 2026
जबलपुर: जिला अदालत ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले आरोपी अजय रैकवार को दोषी करार दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश राहुल सिंह की अदालत ने आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास व पंद्रह सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।अदालत के समक्ष शासन की ओर से अपर लोक […]

You May Like