
दमोह। शहर स्थित ग्राम इमलाई के युवा योगेश सुमन को समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। उनका नाम हिंदुस्तान यूथ आइकॉन बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा। यह कार्यक्रम 28 जुलाई 2026 को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश की माँ शाकम्भरी यूनिवर्सिटी में यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जायेगा।योगेश ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत “निक्षय मित्र” बनकर टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण किट उपलब्ध कराई। स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत स्वच्छ दमोह के लिए स्वच्छता अभियान करना, स्वास्थ्य आयुष्मान कैंप, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संरक्षण- जल चौपाल, स्वच्छ भारत, बाढ़ राहत, शिक्षा आदि जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया और समर्पण दिखाया है।
