शिव महापुराण के समापन पर भावुक हुए लाखों श्रद्धालुजन

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम में आयोजित पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन के बाद बुधवार को गुरु दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव के अंतिम चरण में देशभर से श्रद्धालु कुबेरेश्वरधाम पहुंच चुके हैं.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हाईवे सहित धाम की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और यातायात धीमी गति से चलता रहा. पांच दिनों तक शिवभक्ति और सत्संग में डूबे श्रद्धालु जब कथा स्थल से लौटे तो वातावरण भावुक हो गया. अनेक श्रद्धालु कथा पंडाल की पवित्र रज मिट्टी को अपने माथे से लगाते हुए उसे अपने साथ ले जाते नजर आए. कई श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं और वे एक-दूसरे से कहते दिखाई दिए फिर लौटकर आएंगे कुबेरेश्वरधाम. धाम परिसर में लगाए गए भावनात्मक संदेशों और पोस्टरों ने भी श्रद्धालुओं के हृदय को स्पर्श किया तथा विदाई के क्षणों को भावुक बना दिया.

पांडाल में भावनाओं का सैलाब भी साफ दिखा. हाथों में पोस्टर लिए श्रद्धालु लिख कर मन की भावनाएं व्यक्त कर रहे थे, कई लोग आंखों में आंसू लिए नजर आए. कथा समाप्त होते ही कुबेरेश्वरधाम के आस-पास और हाईवे पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन श्रद्धालुओं से भर गए. रात तक लोग अपने-अपने गंतव्य के लिए साधनों का इंतजार करते रहे, इसके अलावा वहीं लाखों की संख्या में आने-जाने वालों का क्रम देर तक चलता रहा. बुधवार को गुरु दीक्षा का एक दिवसीय कार्यक्रम भी है। इसलिए भी धाम पर आने का सिलसिला जारी है. बुधवार को प्रात: 9 बजे से गुरु दर्शन एवं गुरु दीक्षा महोत्सव का शुभारंभ होगा. इस दौरान पूज्य गुरुदेव पं. मिश्रा श्रद्धालुओं को सत्संग का लाभ भी देंगे.

 

 

Next Post

मंत्री निवास का घेराव करने से रोका मस्टर श्रमिकों को

Wed Jul 29 , 2026
इंदौर: लंबे समय से रीगल चौराहे पर मस्टर कर्मियों द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर धरना आंदोलन किया जा रहा है. आज मस्टर कर्मियों जुलूस के साथ विभिन्न मांगों को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री का घेराव करने उनके घर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रेसकोर्स रोड़ चौराहे पर रोक लिया. […]

You May Like