भोपाल,10 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बिलखिरिया इलाके में दो मोटरसायकलों की भिडंत में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शहर के बिलखिरिया थाना क्षेत्र के हरीपुरा गांव के पास कल रात लगभग 10 बजे एक मोटरसायकल सामने से आ रही एक अन्य मोटरसायकल से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे में एक माेटरसायकल पर सवार बिलखिरिया के हरीपुरा गांव के निवासी गोपाल बंजारा (35) और उनके भांजे (18) निवासी नरसिंहगढ़ तथा दूसरी मोटरसायकल पर सवार रायसेन जिले के नरवर निवासी रामजी (60) की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका उपचार आनंद नगर स्थित एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रात में ही अस्पताल भेज दिए गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Next Post
महिला को कीड़े ने काटा, अस्पताल में मृत्यु
Mon Feb 10 , 2025
शिवपुरी, 10 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के भोंती थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में एक महिला की कथित तौर पर मधुमक्खी के काटने के कारण मृत्यु का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामकुअर लोधी (46) नाम की महिला रविवार रात को अपने खेत पर […]

You May Like
-
9 months ago
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
-
1 year ago
1 हफ्ते और होगी धान की खरीदी
