पांढुरना:अल्प वर्षा के कारण जिन भी किसानों की फ़सक खराब हुई ऐसे किसानों को दिसम्बर में 25 प्रतिशत और बाकी की 75 प्रतिशत मुआवजे की राशि फरवरी मार्च में मिलेंगी, किसानों के खेतो में सर्वे करने चार पांच दिनों में टीम जाएंगी, इसकी अधिसूचना जारी कर दी हैं यह बात बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसानों से चर्चा करते हुए जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा किसानों को बताई।
जिला कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा किसानों को बताया कि उन्होंने इसके मंगलवार को ही आदेश जारी कर दिए, इस सर्व टीम में तीन विभागों के अधिकारी शामिल होंगे जिसमें राजस्व, कृषि एवं बीमा कम्पनी के अधिकारी रहैंगे।
यह अधिकार सर्वे कर रिपोर्ट सोपेंगे तथा जिन भी किसानों ने अपनी कृषि उपज कपास फसल का बीमा कराया हैं, उन्हें मुआवजे की 25 प्रतिशत राशि दिसम्बर में तथा शेष मुआवजे की राशि फरवरी ,मार्च तक मिलेंगी,कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा किसानों को आश्वस्त कराया कि इस बार बीमा कम्पनी से कपास फसल की क्षतिपूर्ति की राशि लेकर ही रहैंगे ।
