जापोपान (मेक्सिको), 12 जून (वार्ता) ह्वांग इन-बिओम और ओह हियोन-ग्यू के शानदार गोलों की बदौलत दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को फीफा विश्वकप 2026 ग्रुप ए मुकाबले में चेकिया को 2-1 से हराया।
मैच के पहले हाफ में दक्षिण कोरिया और चेकिया संघर्षपूर्ण मुकाबले के बावजूद गोल करने में विफल रहे। पहले हाफ की तरह ही, दूसरे हाफ के बीच में भी दोनों टीमों को हाइड्रेशन ब्रेक दिया गया। हालांकि गर्मी में यह ब्रेक अच्छा रहेगा, लेकिन दक्षिण कोरिया के लिए शायद यह सही समय पर न हो, क्योंकि वे अपने मोमेंटम का फायदा उठाने के लिए लगातार खेलना चाह रहे होंगे।
दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही चेकिया ने आक्रमण शुरू किया और उसे 59वें मिनट में सफलता मिली। चेकिया के लिए लाडिसलाव क्रेजसी ने पहला गोल दागा। कौफल ने छह-यार्ड बॉक्स के किनारे तक एक लंबा थ्रो फेंका, जहाँ बिना किसी रुकावट के क्रेजसी ने सही समय पर छलांग लगाई और बेबस किम सेउंग-ग्यू को छकाते हुए गोल कर दिया। कप्तान के इस गोल से चेकिया ने 1-0 से बढ़त बना ली।
लेकिन यह बढ़त आठ मिनट तक ही कायम रही और दक्षिण कोरिया के हांग इन बियोम ने 67वें मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके दो मिनट बाद ही दक्षिण कोरिया के ओह हियोन ग्यू ने 80वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी।
30 अधिक विश्वकप मैच खेलने वाली टीमों में दक्षिण कोरिया का जीत का रेट सबसे कम है; उन्होंने अपने 38 मैचों में से सात जीते हैं – यानी 18.4 प्रतशित का रेट। हालांकि, उन्होंने यूरोपीय टीमों के खिलाफ़ अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं। 2018 में जर्मनी के खिलाफ़ 2-0 से और 2022 में पुर्तगाल के खिलाफ 2-1 से।
