
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय चेतना के उज्ज्वल स्तंभ एवं महान साहित्यकार, पद्म भूषण से सम्मानित राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर मैं सादर नमन करता हूं।
उधर,मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नई दिल्ली में कल देर शाम केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
