हत्या के दोषी को उम्र कैद का कारावास, पत्नी से अफेयर का था शक

ग्वालियर: अपर सत्र न्यायालय ने हत्या के दोषी हितेश मंसानी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हितेश ने पत्नी और पड़ोसी आकाश देवानी के बीच प्रेम प्रसंग के शक में आकाश की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। अशोक लुड़वानी ने पुलिस को बताया था कि वह समाधिया कॉलोनी में 5 माह से रह रहे थे। मल्टी के ऊपर वाले फ्लोर पर आकाश देवानी अपने परिवार के साथ रहते थे।

उस रात जब अशोक खाना खा रहे थे। तब उन्होंने हितेश मंसानी को ग्राउंड फ्लोर से भागते हुए देखा। नीचे जाकर देखा तो वहां खून पड़ा था। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि राहुल पंजवानी और अन्य लोग खून से लथपथ आकाश देवानी को लेकर आ रहे थे।आकाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया और बाद में हितेश को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान हितेश ने पुलिस का बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और आकाश का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने आकाश को कई बार समझाने का प्रयास किया था। उसकी पत्नी से दूर रहे। लेकिन आकाश नहीं माना। इसी शक के चलते उसने आकाश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश किया। अधिवक्ता प्रबलप्रताप सिंह सोलंकी की पैरबी के बाद न्यायालय ने हितेश मंसानी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और उसे जेल भेज दिया।

Next Post

ज्योति पर्व यात्रा निकली, पवित्र ज्योति का फूल बरसाकर स्वागत, डीजे पर झूमे श्रद्धालु

Sun Jul 27 , 2025
दतिया: सिंधी समाज के प्रमुख धार्मिक पर्व ज्योति स्नान महोत्सव में गाड़ी खाना स्थित सिंधी मंदिर से निकले चल समारोह ने करन सागर तालाब तक का 7 किलोमीटर का सफर तय किया।बारिश के बीच निकले श्रद्धालु पूरे जोश और भक्ति में लीन नजर आए। झांकियों, डीजे और संतों की उपस्थिति […]

You May Like