जबलपुर:कटनी से जबलपुर मायके आई एक महिला के लाखों के जेवर ऑटो में सफर के दौरान चोरी हो गए। हनुमानताल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़िता हेमलता सतनामी (34) निवासी कटनी, ट्रेन से जबलपुर स्टेशन पहुँची थीं। वहाँ से सिंधी कैम्प जाने के लिए वे एक नीले रंग के ऑटो में बैठीं, जिसमें पहले से सफेद कपड़े और टोपी पहने एक युवक सवार था। ऑटो चालक ने रास्ता बंद होने का बहाना बनाकर ऑटो को शीतलामाई-प्रेमसागर रूट से घुमाया और महिला को सिंधी कैम्प उतारा। घर में जब उन्होंने पर्स खोला, तो उसमें रखे सोने का हार, 2 मंगलसूत्र, झुमके, टॉप्स, एक हीरे की अंगूठी और चांदी की पायल गायब थे। पुलिस हुलिए के आधार पर संदेही सह यात्री और ऑटो चालक की तलाश के लिए रूट के फुटेज फुटेज खंगाल रही है।
Next Post
अमहिया पुलिस ने नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा 38 सीसी कफ सिरप के साथ दो तस्कर दबोचे
Thu Sep 17 , 2026
रीवा :आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा चलाए जा रहे अभियान प्रहार 2 के तहत एसपी रीवा डॉ गुरकरन सिंह एडिशनल एसपी भावना मरावी एवं सीएसपी डॉ रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना अमहिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।दिनांक 16.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सिरमौर चौराहा क्षेत्र […]

You May Like
-
1 year ago
कांग्रेसियों ने घेरा खमरिया थाना