कांग्रेसियों ने घेरा खमरिया थाना

जबलपुर। कांग्रेसियों ने शनिवार शाम को खमरिया थाने का घेराव कर दिया। नगर कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ क्षेत्र में दिनों-दिन बढ़ती अव्यवस्था, नशे का कारोबार, सट्टा-जुए की खुली दुकानें, होटलों में अनैतिक गतिविधियाँ और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर विरोध दर्ज कराया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा खमरिया थाना क्षेत्र की अव्यवस्थाएँ अब असहनीय हो चुकी हैं। जब कानून के रखवाले ही संरक्षण देने लगें, तो जनता न्याय की आस किससे लगाए। यदि प्रशासन अब भी नहीं जागा, तो आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा। प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, वरिष्ठ नेता सम्मति सैनी, रामदास यादव, हुकुमचंद जैन, आनंद यादव, अनिल यादव, श्यामसुंदर कोरी, सुभाष पटेल, ईश्वरी पटेल, रमेश बोहित, भोजराज यादव, बाबू यादव, विकास यादव, के के मिश्रा, नेमचंद यादव, पंचम सेन, राहुल अंदानी, कुंदन सिंह, महेश चौहान, राकेश चक्रवर्ती, राजेश श्रीवास, संजय जैन, राकेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Next Post

आदर्श महाविद्यालय का नाम अब भूरिया महाविद्यालय होगा 

Sat Apr 19 , 2025
झाबुआ। स्थानीय शासकीय आदर्श महाविद्यालय का नाम अब वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सांसद स्व. दिलीपसिंह भूरिया के नाम पर रखा गया है। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। कलेक्टर द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि शासन द्वारा जिला स्तरीय समिति को […]

You May Like

मनोरंजन