हांगकांग के पूर्व मीडिया दिग्गज जिम्मी लाई को राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में 20 साल की सजा

बीजिंग, 09 फरवरी (वार्ता) हांगकांग के पूर्व मीडिया दिग्गज जिम्मी लाई को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने के आरोप में 20 साल जेल की सजा सुनायी गयी है। यह जानकारी स्थानीय प्रसारक आरटीएचके ने सोमवार को दी। दिसंबर 2025 में, हांगकांग उच्च न्यायालय ने लाई को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के तीनों मामलों में दोषी करार दिया था। प्रसारक ने कहा कि लाई को दी गई सजा 2020 के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के लिए अब तक की सबसे कठोर सजा है।

लाई को अगस्त 2020 में विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत एवं धोखाधड़ी करने के आरोपों में हिरासत में लिया गया था। हांगकांग में 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान रैलियां आयोजित करने में उनकी भूमिका के लिए उन्हें 2021 में 20 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। सजा पूरी करने के बावजूद, लाई अधिक गंभीर आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने तक हिरासत में रहे।

Next Post

उत्तरी नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 30 लोगों की मौत

Mon Feb 9 , 2026
अबूजा, 09 फरवरी (वार्ता/स्पुतनिक) उत्तरी नाइजीरिया में बड़े पैमाने पर हुए सड़क हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौ हो गई। यह जानकारी डेली पोस्ट अखबार ने रविवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य कानो में […]

You May Like