
भोपाल। रेलवे के रनिंग स्टाफ एवं उनके परिवारजनों के लिए सेफ्टी सेमीनार एवं फैमिली संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण परिचालन) सचिन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में एवं डॉ. अभिषेक सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में लगभग 90 रनिंग कर्मचारी अपने परिवारजनों सहित शामिल हुए.
सेमीनार में वर्तमान में लागू सभी सेफ्टी ड्राइव जैसे एसपीएडी एवं माइक्रो स्लीप से बचाव, मानसून सावधानियाँ, शंटिंग एवं रोलिंग डाउन से बचाव, लोड की स्टैबलिंग आदि महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई. वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सचिन शर्मा ने सुरक्षित गाड़ी संचालन से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी और कर्मचारियों को सावधानीपूर्वक कार्य करने हेतु जागरूक किया.
