IND vs SA टेस्ट: शुभमन गिल गर्दन की ऐंठन के कारण दूसरे मैच से बाहर, टीम को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत कर सकते हैं कप्तानी

नई दिल्ली, 21 नवंबर 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले शुभमन गिल को टीम से रिलीज कर दिया गया है। शनिवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में शुभमन गिल हिस्सा नहीं लेंगे। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले टेस्ट में बैटिंग करते समय 26 साल के गिल की गर्दन में ऐंठन के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।

इलाज के लिए गुवाहाटी से मुंबई रवाना हुए गिल

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं, जहाँ वह कुछ दिन आराम करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई के बारे में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से सलाह लेंगे। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने बताया कि गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं, लेकिन फिजियो और डॉक्टरों को यह तय करना है कि ऐंठन दोबारा होने की संभावना है या नहीं। उन्होंने माना कि एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में शुभमन की कमी टीम को खलेगी।

ऋषभ पंत संभाल सकते हैं टीम की कमान

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत संभालते हुए दिखेंगे। पंत टीम के उपकप्तान हैं, ऐसे में पूरी संभावना है कि वही कप्तानी करेंगे। वहीं गिल की जगह प्लेइंग इलेवन में साई सुदर्शन या फिर देवदत्त पड्डिकल को जगह दी जा सकती है।

Next Post

प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम : अरुण यादव

Fri Nov 21 , 2025
ग्वालियर: आज ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव का ग्वालियर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा […]

You May Like