दो स्पा सेंटरों पर छापे में देह व्यापार का पर्दाफाश

ग्वालियर। शहर के तुलसी विहार कॉलोनी सिटी सेंटर में स्थित दो स्पा सेंटर्स पर पुलिस ने रविवार शाम को छापामारी की. इस दौरान यहां चार लड़की और तीन लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले हैं. यहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है। समझा जाता है कि यहां लंबे अरसे से स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था. यहां लड़कियां दिल्ली के अलावा अन्य प्रदेशों से भी लाई गई थीं जबकि युवक स्थानीय बताए गए हैं. जिन स्पा सेंटर पर यह कार्रवाई हुई है उसमें एस एस आयुर्वेदा स्पा सेंटर और ब्लैक पर्ल स्पा सेंटर शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Next Post

नर्मदापुरम में कांग्रेस हो रही है मजबूत, आगामी चुनावों में सुधरेगा प्रदर्शन

Sun Nov 23 , 2025
इटारसी। बीते दिनों पचमढ़ी में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद जिले में कांग्रेस संगठित हो रही है। वरिष्ठ और युवा कांग्रेसी मिलकर संगठन को पुनः मजबूती देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आगामी चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी हद तक सुधरेगा और कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। […]

You May Like