‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट आएगा, जब नॉयना मिहिर पर शादी का दबाव बनाएगी। तुलसी की अचानक वापसी से मिहिर भावुक हो जाएगा, लेकिन तुलसी उसके साथ लौटने से इनकार कर देगी।
टीवी का आइकॉनिक सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने वाला है। नए साल की शुरुआत के साथ ही कहानी में ऐसा खुलासा होने वाला है, जो रिश्तों की पुरानी दरारों को फिर से उजागर कर देगा। लंबे वक्त बाद तुलसी की वापसी न सिर्फ मिहिर की जिंदगी में उथल-पुथल मचाएगी, बल्कि वृंदा और नॉयना जैसे किरदारों की बेचैनी भी बढ़ा देगी।
अब तक सीरियल में दिखाया गया है कि तुलसी अपनी जिंदगी को नए सिरे से जीने की कोशिश कर रही है, जबकि मिहिर पूरी तरह टूट चुका है। उसे लगता है कि तुलसी के बिना उसकी जिंदगी अधूरी है और वह अंदर ही अंदर हार मान चुका है। इसी बीच तुलसी का अचानक मुन्नी के ऑफिस पहुंचना कहानी को नया मोड़ दे देता है। तुलसी को देखते ही मुन्नी भावुक हो जाती है और उससे लिपटकर रो पड़ती है। वह तुलसी से वादा करती है कि वह हर हाल में उसका साथ देगी।
