डाक्टरों ने बरसते पानी में पथ संचलन करके स्तनपान के महत्व को समझाया

ग्वालियर: बाल एवं शिशु रोग विभाग, गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय एवं ग्वालियर बाल अकादमी के तत्वाधान में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजन के पांचवें दिन सामाजिक जागरूकता के लिए साइकिल रैली एवं वॉकाथॉन का आयोजन किया गया।विभागाध्यक्ष डॉ अजय गौड़ के नेतृत्व में स्तनपान का संदेश देने बच्चों के डॉक्टर्स ने कटोरताल थीम रोड से जीआर मेडीकल कॉलेज तक पद यात्रा की।

इसमें वरिष्ठ डॉक्टर्स आगे साइकिल से इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। जूनियर डॉक्टर्स,नर्सेस, स्टाफ आदि स्लोगन पोस्टर लेकर चल रहे थे। साथ ही सुबह मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों को डॉक्टर्स ने पेंपलेट्स भी वितरित की और स्तनपान के महत्व को समझाया।

अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी उपस्थिति एवं सहभागिता से आयोजन को सफल बनाया, जिनमें प्रमुख रूप से प्रो घनश्याम दास, अध्यक्ष ग्वालियर बाल अकादमी, प्रो रवि अम्बे संयुक्त सचिव मध्यप्रदेश बाल अकादमी , प्रो डॉ. नीतू अग्रवाल, डॉ. सुनीता प्रसाद, डॉ. वाय. एस. वर्मा, डॉ. सत्विक बंसल, डॉ. सत्येन्द्र राजपूत तथा डॉ. अवधेश वर्मा सम्मिलित रहे।

Next Post

पार्वती बांध के 4 गेट खोले गये, 4400 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा

Wed Aug 6 , 2025
ग्वालियर:पार्वती बांध के 4 गेट फिर से खोले गये है। प्रत्येक गेट को 2 फीट खोलकर लगभग 4400 क्यूसेक पानी की निकासी पार्वती नदी में की जा रही है। सहायक अभियंता पपेंद्र मीणा ने इस मामले में जानकारी दी है। बांध की अधिकतम भराव क्षमता 223.41 मीटर है। वर्तमान में […]

You May Like

Play sound