पार्वती बांध के 4 गेट खोले गये, 4400 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा

ग्वालियर:पार्वती बांध के 4 गेट फिर से खोले गये है। प्रत्येक गेट को 2 फीट खोलकर लगभग 4400 क्यूसेक पानी की निकासी पार्वती नदी में की जा रही है। सहायक अभियंता पपेंद्र मीणा ने इस मामले में जानकारी दी है। बांध की अधिकतम भराव क्षमता 223.41 मीटर है। वर्तमान में गेज लेवल 223.5 मीटर तक पहुंच गया है। बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की भारी आवक की वजह से गेट खोलने का निर्णय लिया गया है। यह महत्वपूर्ण बांध मुरैना जिले के समीप राजस्थान की सीमा में आता है।

अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए बताया है कि पानी की अधिकता के वजह से कई सड़क मार्ग अवरूद्ध हो सकते हैं। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वह नदी किनारे न जाये। सभी से सावधानी बरतने की अपील की गयी है। प्रशासन की तरफ से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कदम उठाये जायेंगे।

Next Post

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे श्रमिक

Wed Aug 6 , 2025
सिंगरौली: एनसीएल परियोजना निगाही के सैकड़ो श्रमिक वेतन बढ़ाएं जाने की मांग को लेकर बुधवार की सुबह निगाही vhp प्रवेश द्वार के सामने धरने पर बैठ ।गए जहां नवानगर पुलिस ,एनसीएल प्रबंधन एवं संविदा कर श्रमिकों को मनाने में लगा हुआ है. श्रमिकों का आरोप है कि 8 घंटे से […]

You May Like

Play sound