ओवरलोड वाहनों पर की सख्त कार्रवाई

बड़वानी।एसपी पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देशों के पालन में थाना यातायात एवं आरटीओ द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान अंतर्गत 22 अपै्रल को पाटी नाका, योगमाया मंदिर एवं जयपुरिया स्कूल के पास क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान ओवरलोड पिकअप वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

निरंतर जारी रहेगी कार्रवाई

 

कार्रवाई के दौरान 18 प्रकरणों में चालान तैयार किए गए। जिनमें न्यायालय द्वारा 63200 रूपए समन शुल्क अधिरोपित किया गया। उक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

ट्रेलर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, दोनों चालकों ने तोड़ा दम

Wed Apr 22 , 2026
सेंधवा। मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसा। हादसा दोपहर करीब 2 बजे बिजासन घाट के ब्लैक स्पॉट डबल पुलिया के बीच हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और दोनों चालक केबिन […]

You May Like