ट्रेलर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, दोनों चालकों ने तोड़ा दम

सेंधवा। मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसा। हादसा दोपहर करीब 2 बजे बिजासन घाट के ब्लैक स्पॉट डबल पुलिया के बीच हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और दोनों चालक केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालकों को बाहर निकाला गया।

एक चालक की मौके पर ही मौत

इस दुर्घटना में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने सिविल अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान चालक अब्दुल पिता हबीब अंसारी और सहचालक जगन्नाथ पिता मगनजी दांगी निवासी लाहौरिया तह सुसनेर जिला शाजापुर के रूप में हुई है।

मर्ग कायम कर शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार ट्रेलर (टीएन 88 एम 1053) घाट उतर रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक (एमपी 09 एचएच 8867) ने टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना गया है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

कुसमी में थाना प्रभारी व परियोजना अधिकारी ने रोका आधा दर्जन बाल विवाह

Wed Apr 22 , 2026
सीधी । जिले में जिला कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर एवं कुसमी एसडीएम शैलेंद्र द्विवेदी के मार्गदर्शन पर महिला बाल विकास की प्रभारी परियोजना अधिकारी मांन कुमारी पनाडिया एवं थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी की सक्रियता से कुसमी की टीम ने आधा दर्जन बाल विवाह रोककर यह साबित कर […]

You May Like