
मंदसौर।जिला चिकित्सालय को दो अत्याधुनिक शव वाहन प्राप्त हुए हैं, जिनका शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर किया। अब जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में मरीज की मृत्यु पर शव को नि:शुल्क उनके घर या श्मशान घाट तक पहुंचाया जाएगा। यह सेवा सम्मानपूर्वक परिवहन सुनिश्चित करेगी। कलेक्टर ने इसे जनहित में अहम कदम बताया और कहा कि इससे दुःख की घड़ी में परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. गोविंद सिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. बी. एल. रावत सहित अन्य अधिकारी व पत्रकार उपस्थित थे।
