
टीकमगढ़। रविवार को न्यायोत्सव सप्ताह कार्यक्रम के तहत विधिक सेवा दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश पर हुआ, जिसमें जिला जज सहित पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
दौड़ को सर्किट हाउस से न्यायमूर्ति डीडी बंसल (मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ जबलपुर और पोर्टफोलियो न्यायमूर्ति जिला टीकमगढ़) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ सर्किट हाउस से शुरू होकर मिश्रा चौराहा, पुलिस लाइन और जिला अस्पताल चौराहा से होते हुए वापस सर्किट हाउस पर समाप्त हुई।
