
ग्वालियर। आज अहमदाबाद में हुई हृदय विदारक विमान दुर्घटना के कारण ग्वालियर में भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा किए जाने वाले समस्त भूमि पूजन कार्यक्रम भी निरस्त हुए हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजय वर्गीय के ग्वालियर में आज आयोजित सभी कार्यक्रम निरस्त किए गए हैं। हृदय विदारक विमान दुर्घटना के कारण मुरैना जिले में भी भाजपा के समस्त कार्यक्रम निरस्त किए गए है।
