पनपथा के कोठिया गांव में महुआ बीन रही महिला की बाघ के हमले में मौत

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा के कोठिया गांव में बुधवार को जंगल के पास महुआ बीनने गई एक महिला पर टाइगर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, 27 वर्षीय रानी सिंह, पत्नी प्रकाश सिंह, अपने घर के पीछे महुआ बीनने के लिए गई थीं। यह इलाका जंगल से सटा हुआ है, जहां जंगली जानवरों की आवाजाही अक्सर बनी रहती है।

जब रानी महुआ बीन रही थीं, तभी अचानक एक टाइगर ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने टाइगर से बचने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पायी। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इलाके में टाइगर की मौजूदगी देखी गई हो। घटना से एक रात पहले ही टाइगर गांव में घुस आया था और एक बैल को उठा ले गया था। इस घटना के बाद गांव के लोग डरे हुए थे.

लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि यह टाइगर फिर से हमला करेगा और एक महिला की जान ले लेगा।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं । महिला की दर्दनाक मौत के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Next Post

कार्यकर्ताओं में नेता ढूढने की कांग्रेसी कवायद

Thu Apr 3 , 2025
विन्ध्य की डायरी डॉ रवि तिवारी चुनावी सियासत की स्तब्धता के बीच कांग्रेस के विन्ध्य में कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजनों के अर्थ निकाले जाने लगे है. चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सर्वस्पर्शी रणनीति की शिकार कांग्रेस ने विन्ध्य में नए क्षत्रपों की तलाश के लिए पहली बार मुफीद […]

You May Like